पागल कुत्ते के काटने से 11 वर्षीय बालक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पागल कुत्ते के काटने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक  का सोमवार को कामला पंचायत में पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जानकारी अनुसार कामला गांव के 11 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र सुन्नूराम को कुछ दिन पूर्व घर के पास ही लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। अभिभावक मामले को हल्के में लेते हुए किशोर का घरेलू तरीके से उपचार करते रहे। रविवार को युवक की हालत नाजुक हो जाने पर परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए।

सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज से युवक को वापस घर भेज दिया गया। परिजन उसे लेकर वापस घर लौट आए। जहां पर सुबह के समय युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना सिहुंता पुलिस चौकी में दे गई। पंचायत प्रधान कामला अनुराधा धीमान ने बताया कि गांव के 11 वर्षीय युवक को आवारा कुत्ते ने काटा था।

जिससे उसकी हालत गंभीर हो जाने पर परिजन उसे टांडा ले गए। वहां से वापस घर पहुंचने पर युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। कहा कि मृतक युवक का परिवार बहुत गरीब है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...