नहीं रहे देशभर में प्रदेश के हितों की पैरवी करने वाले डीडी डोगरा

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष 87 वर्षीय डीडी डोगरा का दिल्ली में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। डीडी डोगरा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से सेवानिवृत्त हुए थे। वह ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा से संबंधित थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी छोड़ गए हैं। उनका सोमवार को दिल्ली में ही पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

1972 में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त करने के बाद देशभर में हिमाचलियों को संगठित करने के लिए डीडी डोगरा ने अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ की स्थापना की थी। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में हिमाचल सुधार सभा का गठन कर अलग-अलग जिलों व कस्बों में बंटे हिमाचलियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। वहीं, देशभर में 50 से अधिक संगठनों को साथ जोड़कर हिमाचल के हितों की आवाज बुलंद की थी। हिमाचली संस्थाओं ने जताया शोक.

उनके निधन पर देशभर की हिमाचली संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जतिद्र कंवर, महासचिव यशपाल सिंह, संयुक्त सचिव मनोज कंवर, संगठन सचिव अरुणपाल सिंह, सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा, हिमाचल कल्याण सभा के दिल्ली से राकेश शर्मा, केएम लाल, सोलन से मदन हिमाचली, अमृतसर से एडवोकेट राकेश शर्मा, कांगड़ा वेलफेयर सोसायटी नंगल के महासचिव आरसी शर्मा, काठगढ़ शिव मंदिर से सुभाष व सुरेंद्र शर्मा, शिक्षा भारती संस्था से निर्मल ठाकुर, एडवोकेट पवन कौशल, हिमाचल कल्याण सभा अमृतसर के अध्यक्ष शक्तिपाल, अमृतसर से ही वेद प्रकाश शर्मा, नागपुर से हिमाचल मित्र मंत्री से डा. रमेश चंद कंवर, हिमाचल प्रदेश जनकल्याण सभा करनाल से रामप्रकाश शर्मा, देवभूमि हिमाचल कल्याणकारी सभा पटियाला से विपिन कुमार शर्मा, सोहन लाल शर्मा, देहरादून से सुनीता रावत व सुरेश ठाकुर ने डीडी डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...