सड़क दुर्घटना में बुझा घर का चिराग ।

--Advertisement--

Image

फतेहपुर,

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर जगनोली नामक स्थान पर रबिबार सुबह करीब 11 बजे एक एनसी खुली जीप की टक्कर से जगनोली निबासी सुशील सिंह के परिबार का चिराग बुझ गया ।

आपको बता दें सुशील सिंह जोकि अपने लाडले का जन्मदिन मनाने घर आया था ब चार दिन पूर्ब लाडले का जन्मदिन मनाने के रबिबार बापिस ड्यूटी पर जा रहा था ।

कि पांच बर्षीय लाडला भी अपने चचेरे भाई के साथ पापा को बस में बिठाने जगनोली बस ठहराब पर आया ।

व पापा को बस में बिठाने के बाद चचेरे भाई के साथ स्कूटी पर घर बापिस जाने ही लगा था कि धमेटा से आ रही एनसी खुली जीप ने जबरदस्त टक्कर मार दी । जिस कारण स्कूटी पर आगे खड़ा पांच बर्षीय बच्चा उछलकर गिर पड़ा ।

तो वहीं जिस बस में पापा बैठे थे बो भी आबाज सुनकर चालक द्बारा रोक दी गई ।वहीं पापा (सुशील सिंह )भी दौड़े -दौड़े बापिस आये ।व बेटे को सड़क पर गिरा देख सहम गए ।तुरन्त गम्भीर घायल पांच बर्षीय बच्चे को सिबिल अस्पताल फतेहपुर पहुँचाया गया ।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

बताया जा रहा है बच्चा सुशील के परिबार में दो बहनों का इकलौता भाई था ।वहीं पुलिस ने भी शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।वहीं इस पर डॉक्टर गगनदीप ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...