कांगड़ा के छेब में मिला नवजात का शव, टांडा मेडिकल कॉलेज की पर्चियां भी हुई बरामद

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

शहर के निकट छेब में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के निकट एक नवजात का शव बरामद हुआ है, नवजात के शव को निजी भूमि में दबाया गया था और उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रख दिया था। शव के पास रखे कपड़े व पर्चियां व कंबल भी बरामद हुए हैं।

हालांकि नवजात के शव को काफी पहले यहां पर दफनाया गया था, पर भूमि के मालिक को इसका पता शनिवार शाम को लगा।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के अनुसार छेब में जल शक्ति विभाग के निकट बबली देवी की जमीन है,उन्होंने इस जमीन को खाली रखा है।

लिहाजा उस तरफ आना-जाना भी कम ही होता है, शनिवार शाम को जब बबली देवी अपनी जमीन पर गई तो वहां कुछ कपड़े, पर्चियां व कंबल रखे हुए थे। इसको देखने के बाद उन्होंने पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचित किया।

रविवार सुबह 10 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह नवजात रैत ब्लॉक के क्षेत्र से संबंधित है जो पर्चियां मौका से मिली वे टांडा मेडिकल कॉलेज की हैं, इससे पता चला है कि 28 दिसंबर को नवजात की मां को टांडा में छुट्टी मिली थी।

इसके अलावा टांडा के अन्य सारे रिकॉर्ड भी घटनास्थल पर मिले हैं। गौर हो कि इससे पहले टांडा मेडिकल कॉलेज के एमरजैंसी वार्ड के निकट झाड़ियों में भी नवजात के शव मिले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...