नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला परिषद प्रतिनिधि व बीडीसी के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

--Advertisement--

Image

लंज,निजी संवाददाता

तहसील हरिपुर के तहत ग्राम पंचायत भटेहड बासा में शिव शक्ति युवा क्लब बासा द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला परिषद प्रतिनिधि व बीडीसी के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य हरिपुर संजय धीमान तथा बीडीसी सदस्य निशा कुमारी ग्राम पंचायत भटेहड बासा के प्रधान मथुरादास उपप्रधान सुमन सिंह तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शिरकत की .

इस मौके पर शिव शक्ति युवा क्लब के प्रधान बाबूराम ने क्लब के उद्देश्य तथा किए जा रहे सामाजिक कार्य वारे सभी को अवगत करवाया.सभी आए हुए मेहमानों का शिव शक्ति युवा क्लब ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा इलाके की समस्याओं बारे अवगत करवाया.जिस पर नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य जिला परिषद व बीडीसी सदस्य ने हर संभव हल करवाने का आश्वासन दिया है.

सभी मेहमानों ने युवा क्लब बासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की खूब सराहना की इस मौके पर शिव शक्ति युवा क्लब के प्रधान बाबूराम उप प्रधान गुरदीप डोगरा सचिव मनजीत कुमार संरक्षक साहिल तथा सभी ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...