भवारना थाना पहुंची महाराष्ट्र पुलिस की टीम, जानिए क्या है मामला.

--Advertisement--

Image

भवारना (व्युरो):

भवारना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की टीम भवारना थाना पहुंची। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मुम्बई में एक क्लब में काम करता था। मार्च में लॉकडाऊन के बाद यह व्यक्ति अपने घर आ गया। क्लब में लाखों रुपयों की हेराफेरी को लेकर मुम्बई में उसके व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह व्यक्ति घर से गायब हो गया।

पूछताछ के लिए उसके परिजनों को मुम्बई से आई पुलिस टीम ने भवारना थाना बुलाया। गांव के इस व्यक्ति के समर्थन में भारी संख्या में लोग भवारना थाने पहुंचे और वे क्लब के मालिक पर एफआईआर दर्ज करवाना चाहते थे लेकिन केस मुम्बई में दर्ज होने के कारण भवारना में मामला दर्ज नहीं हुआ।

भवारना थाना से इस बारे कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस दूसरे व्यक्ति पर मुम्बई में इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है वह उत्तराखंड का निवासी है। इस मामले में नोटबंदी के समय धनराशि कुछ लोगों के खाते में डालने की बात भी सामने आई है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि भवारना थाना के अंतर्गत एक गांव के निवासी पर मुम्बई में एफआईआर दर्ज हुई है और जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस की टीम भवारना पहुंची है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...