पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

उत्तर प्रदेश, शिवम

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निर्मम हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपति की हत्या गला घोंट कर की गई है।

खबरों के मुताबिक, पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी ग्रेटर नोएडा के मकान में मृत पाए गए। कमलनाथ के भाई नगेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में मिला, उनके हाथ-पैर टेप से बंधे थे, जबकि उनकी भाभी सुमन का शव ऊपर के कमरे में मिला। सुमन नाथ और नगेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं, जबकि बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं।

पुलिस के मुताबिक, दंपति के घर में देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतलें और खाने का सामान भी बरामद हुआ है। बुजुर्ग दंपति ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। घर में सारा सामान बिखरा मिला, जिससे लूटपाट की आशंका भी पुलिस ने जताई है। हालांकि पुलिस हत्या की जांच हर एंगल से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बनीखेत का ऐतिहासिक पद्दर मैदान खस्ताहाल, बदहाली से खेल प्रेमियों में मायूसी

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा के बनीखेत का ऐतिहासिक...

शुरनाला गांव में मिला पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र चुराह...

लगभग एक साल बाद भी इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बरकरार, दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में सितंबर 2025...