नाले में हाथ बंधे मिले अज्ञात शव मामले की गुत्थी सुलझी, पति-पत्नी ने उतारा था मौत के घाट

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दली गांव में एक नाले से मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी राम यादव (36) के रूप में हुई है। महज 24 घंटे के भीतर यह मामला सुलझाने के साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। खुद को पति-पत्नी बताने वाले इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि गत वीरवार को कंदरौर-घागस सड़क पर दली गांव में एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे तथा सिर पर गहरी चोटों के निशान भी थे। उसकी शिनाख्त मुजफ्फरनगर निवासी राम यादव के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर थाने में 1 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मुजफ्फरनगर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। दली मामले की जांच के दौरान कुछ अहम सुराग बिलासपुर पुलिस के हाथ लगे, साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी उसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के आदिम मोहम्मद (21) के साथ ही फरहा खान (20) नामक एक महिला को हिरासत में ले लिया। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया है कि राम यादव गलत मंशा से फरहा को फोन करता था। सबक सिखाने के लिए 28 जनवरी की रात को उसे बिलासपुर बुलाया गया। बाद में मौका मिलते ही उसकी हत्या करके उन्होंने उसका शव दली में सड़क से नीचे नाले में फैंक दिया, वहीं एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि दली मर्डर मामला सुलझा लिया गया है।

इस मामले में एक महिला समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बनीखेत का ऐतिहासिक पद्दर मैदान खस्ताहाल, बदहाली से खेल प्रेमियों में मायूसी

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा के बनीखेत का ऐतिहासिक...

शुरनाला गांव में मिला पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र चुराह...

लगभग एक साल बाद भी इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बरकरार, दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में सितंबर 2025...