मोबाइल गेम को लेकर डांट से दुखद अंत, हिमाचल में 10वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

--Advertisement--

14 वर्षीय किशोर की मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के समीपवर्ती रक्कड़ क्षेत्र में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा काफी देर से मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। जब उन्होंने उसे गेम खेलने से मना किया और मोबाइल अपने पास रख लिया, तो वह नाराज होकर सीधे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब कमरे में देखा तो उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया हुआ था।

परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मां ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं जताया है। एएसपी आरपी जसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...

हिमाचल में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन होगी ब्रॉडगेज? सर्वे पूरा, मंजूरी के लिए भेजी DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में...