आपदा के जख्मों पर मरहम बना सरकार का राहत पैकेज, भ्याड़ के करतार का फिर खड़ा हुआ आशियाना

--Advertisement--

आपदा के जख्मों को प्रदेश सरकार के पैकेज ने लगाया मरहम, सीएम के पैकेज ने फिर खड़े कर दिए आपदा में ध्वस्त हुए मकान, आपदा राहत पैकेज से भ्याड़ के करतार का मकान भी हो गया तैयार

हमीरपुर 20 अगस्त – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान कहर बरपाकर गई बरसात के गहरे जख्मों पर मरहम लगाने और पूरी तरह उजड़ चुके परिवारों को फिर से बसाने के लिए मुख्यमंत्री ने बेहद कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके पूरे देश में एक अनुकर्णीय उदाहरण प्रस्तुत किया था और इसी पैकेज के कारण आज प्रदेश के हजारों परिवार न केवल आपदा से उबर चुके हैं, बल्कि उनके आशियाने भी फिर से बनकर तैयार हुए हैं।

वर्ष 2025 की बरसात जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के गांव भ्याड़ के करतार चंद के परिवार के लिए भी एक ऐसी भीषण आपदा लेकर आई कि पूरे परिवार को घनघोर अंधेरी रात में भारी बारिश के बीच जैसे-तैसे भागकर जान बचानी पड़ी और किसी दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी।

सुबह लौटकर आए तो देखा कि मकान मलबे के ढेर में तबदील हो चुका था। मलबे के ढेर से थोड़ा-बहुत सामान निकालने के बाद करतार चंद और उनके परिजनों को रहने के लिए छत की तलाश थी। दिहाड़ी-मजदूरी से अपनी पत्नी, बेटे और बेटी का पालन-पोषण करने वाले करतार चंद को पुनर्वास की कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही थी।

ऐसे हालात में प्रदेश सरकार का विशेष आपदा राहत पैकेज करतार चंद के परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुआ। इस पैकेज के तहत करतार चंद को न केवल फौरी राहत राशि और आवश्यक सामान मिला, बल्कि परिवार को किराये के मकान में रहने के लिए भी अलग से राशि मिली।

इसके बाद मकान के पुनर्निर्माण के लिए भी सात लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई। इस पैकेज की चार लाख रुपये की पहली किश्त और अपनी मेहनत की कमाई से करतार चंद ने मकान का निर्माण शुरू किया। कुछ महीनों में ही उनका मकान का ढांचा खड़ा हो गया। अब फीनिशिंग का कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बार-बार आभार व्यक्त करते हुए करतार चंद ने बताया कि अगर विशेष आपदा राहत पैकेज न होता तो उनके परिवार की न जाने क्या हालत होती? करतार चंद की बेटी सीमा देवी ने बताया कि आपदा के उस बुरे वक्त की याद करते हुए वे आज भी सिहर उठते हैं। लेकिन, विशेष आपदा राहत पैकेज के कारण आज उनके मकान का पुनर्निर्माण संभव हुआ है और उन्हें छत नसीब हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...