मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टनल के भीतर दोनों ट्रक आमने-सामने टकराए हैं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को उपचार के लिए जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सात लोग गंभीर घायल है, जिनका उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक में 9 लोग सवार थे, वहीं दूसरे ट्रक में दो लोग सवार थे। इस हादसे में कुल मिलाकर 11 लोग हादसे का शिकार हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया है। हादसे के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद टनल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस थाना औट की टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों और घायलों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी के बोल 

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...

हिमाचल में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन होगी ब्रॉडगेज? सर्वे पूरा, मंजूरी के लिए भेजी DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में...