शाहपुर और नगरोटा बगवां में वेटरनरी फार्मासिस्टों ने सौंपे ज्ञापन, रिक्त पद जल्द भरने की उठाई मांग

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर और नगरोटा बगवां में वेटरनरी फार्मासिस्टों ने रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। शाहपुर में वेटरनरी फार्मासिस्टों ने एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग रखी।

वहीं, नगरोटा बगवां में भी वेटरनरी फार्मासिस्टों ने एसडीएम पूजा को ज्ञापन सौंपकर पशु चिकित्सा विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया।

वेटरनरी फार्मासिस्टों का कहना है कि लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती जरूरी है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर उपचार और आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। दोनों क्षेत्रों में सौंपे गए ज्ञापनों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शाहपुर में एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर और नगरोटा बगवां में एसडीएम पूजा ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वेटरनरी फार्मासिस्टों ने दोनों एसडीएम का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनकी मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...