मंडी में महिला को जबरन साथ ले जाकर घर में बनाया बंधक, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

मंडी में एक व्यक्ति पर महिला को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाने और घर में बंधक बनाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कालोनी थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बंधक बनाकर घर वापस न भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुफरी (पौड़ाकोठी) निवासी दुमानू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते 11 जुलाई को मामूली घरेलू विवाद के बाद उसकी पत्नी पुष्पा देवी दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर अपने मामा हेत राम के साथ मायके चली गई थी। वह करीब एक महीने तक वहीं रही।

करसोग निवासी पर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान तेबन (करसोग) निवासी राम कृष्ण उसकी पत्नी को मायके से अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि आरोपित ने उसकी पत्नी को जानबूझकर छिपाकर रखा है और उसे परिवार के पास लौटने से रोक रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसएल कालोनी पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

क्या कहना है एसपी मंडी का

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...