HPU में फीस वृद्धि के विरोध में SFI की रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद माहौल गरमाया

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में SFI ने रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को एसएफआई ने रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

रैली के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

एसएफआई ने फीस वृद्धि को छात्र विरोधी फैसला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संगठन का कहना है कि फीस बढऩे से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...