हिमाचल में शर्मनाक वारदात: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, बद्दी ले जाकर सौदा करने का आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के तीसा थाना क्षेत्र से एक बेहद संगीन और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा को शादी के जाल में फंसाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने और फिर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए बेचने का घिनौना कृत्य उजागर हुआ है।

गनीमत यह रही कि जिस व्यक्ति को पीड़िता बेची गई थी, उसकी इंसानियत और सूझबूझ से नाबालिग की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

शिकायत के अनुसार इस पूरे मामले की शुरूआत तब हुई जब पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र महज 16 वर्ष थी। आरोप है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में उलझाया और उसका शारीरिक शोषण किया।

जब डरी-सहमी पीड़िता ने इसका विरोध करना चाहा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 के दौरान भी आरोपी लगातार उसे डराता-धमकाता रहा और शोषण करता रहा।

यह मामला तब और भी भयावह हो गया जब 27 जुलाई 2026 को आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी ले गया। बद्दी पहुंचने के बाद आरोपी के असली इरादे सामने आ गए।

उसने पीड़िता का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और उस पर गलत काम (वेश्यावृत्ति) करने का भारी दबाव बनाने लगा। आरोपी लगातार उसे अजनबी लोगों से जबरन बात करने और मिलने के लिए मजबूर करता रहा।

हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब 8 अगस्त को आरोपी ने उस नाबालिग को एक अनजान व्यक्ति के हाथों बेच दिया। लेकिन, जिस अनजान व्यक्ति को पीड़िता बेची गई थी, उसने हैवानियत दिखाने के बजाय इंसानियत का बड़ा परिचय दिया।

पीड़िता ने जब रोते हुए अपनी दर्दभरी आपबीती उस व्यक्ति को सुनाई, तो वह हैरान रह गया। उस अजनबी ने न केवल पीड़िता को अपने पास सुरक्षित रखा, बल्कि तुरंत पुलिस थाना तीसा से संपर्क साधा। अंततः, उस व्यक्ति और पुलिस की संयुक्त मदद से पीड़िता को उस नरक से निकालकर सकुशल उसके परिवारवालों तक पहुंचाया गया।

आरोपी की तलाश में दबिश जारी: एसडीपीओ

इस पूरे घटनाक्रम पर एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...