भगवान को भी नहीं बख्शाः ज्वालामुखी मंदिर में कमीशनखोरी पर SDO शमशेर सिंह सस्पेंड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक एसडीओ को सस्पेंड किय़ा गया है। आरोप है कि आरोपी एसडीओ शमशेर सिंह डेपुटेशन पर तैनात थे और ज्वालामुखी शक्तिपीठ में टेंट, फूल और अन्य व्यवस्थाओं के कार्यों के लिए ठेकेदारों से कमीशन मांग रहा था। अधिकारी पर आरोप है कि काम करवाने के बदले ठेकेदारों से कमीशन की मांग की जा रही थी।

एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एक पीड़ित व्यक्ति ने उनके समक्ष लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंदिरों में टेंट, फूल आदि लगाने के कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारी की ओर से ठेकेदारों से रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करवाई गई।

एसडीएम ने बताया कि एसडीओ शमशेर सिंह डेपूटेशन पर तैनात थे और शिकायकर्ता ने उन्हें यूपीआई ट्रांजेक्शन भी दिखाई थी। जांच के दौरान लगाए गए आरोपों को गंभीर मानते हुए एसडीएम ज्वालामुखी ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश जिलाधीश कांगड़ा से की थी।

एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बनीखेत का ऐतिहासिक पद्दर मैदान खस्ताहाल, बदहाली से खेल प्रेमियों में मायूसी

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा के बनीखेत का ऐतिहासिक...

शुरनाला गांव में मिला पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र चुराह...

लगभग एक साल बाद भी इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बरकरार, दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में सितंबर 2025...