जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद :- जिला रोजगार अधिकारी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी ऑफ़ इंडिया) द्वारा बीमा सखी योजना/ एल.आई.सी एजेंट के 50 पदों हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी पात्र होंगी। जिसके लिए अभ्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के उपरांत परीक्षण/मूल्यांकन भी लिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को बीमा सखी योजना के अंतर्गत एल.आई.सी द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम वर्ष में 7 हजार प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष में 5 हजार प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन एवं अन्य प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।

जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय चम्बा मैं आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...