द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने लगाई छबील, विद्यार्थियों को वितरित किए फल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निरजला एकादशी के अवसर पर तथा रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज के अध्यक्ष रोटेरियन अभिनव राणा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भीषण गर्मी के बीच छबील एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान क्लब के सदस्यों ने ठंडा मीठा जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शीतल पेय और फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। छबील के माध्यम से लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की गई, वहीं सेवा और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा मिला।

कॉलेज प्रबंधन ने रोटरैक्ट क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और समाजसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अभिनव राणा द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, रोटरैक्ट क्लब के पदाधिकारी एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...