स्कूल प्रिंसिपल की हैवानियत, बच्चे को बेरहमी से पीटा, कमर से नीचे का सारा हिस्सा हो गया नीला, पुलिस से शिकायत

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर में निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्र की निर्मम पिटाई के आरोप लगे हैं। पुलिस थाने में परिजनों ने शिकायत दी और बुधवार को थाने के बाद विरोध प्रदर्शन भी किया। छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना नूरपुर में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा है। 23 जून को बच्चे का सिविल अस्पताल नूरपुर में मेडिकल करवाया गया और बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटों के निशान उभर आए।

परिजनों का आरोप है कि बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह सहम हुआ है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बच्चे की मां शारदा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। मां ने बताया कि उनका बच्चा सातवीं में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूल का कहना है कि बच्चे को एक्सरसाइज की वजह से चोट लगी है।

मां ने कहा कि इससे पहले भी पिटाई की थी. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. संजय कुमार ने कहा कि हमारे गांव की बहन ने कहा कि उन्हें फोन किया गया था और उन्होंने बच्चे का मेडिकल करवाया है।

बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक महिला को अस्पताल में परेशान नजर आ रही थी और उन्होंने उससे पूछताछ की तो महिला ने बच्चे से मारपीट की बात बताई। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त के बच्चे को भी परेशान किया गया था।

उन्होंने कहा कि स्कूल में टीसी देने पर भी आनकानी करते हैं। आरोप है कि बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। परिवार ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें बच्चे की कमर के नीचे का हिस्सा दिख रहा है और इसमें पूरा हिस्सा लाल और नीला नजर आ रहा है।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने लगाई छबील, विद्यार्थियों को वितरित किए फल

शाहपुर - नितिश पठानियां रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में...