हिमाचल में सरकारी टीचर पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, पूछा तो बोला-रात को पी थी, मुंह दबाकर भागता आया नजर, जांच के आदेश

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के मंगलेरा में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया और मामले की जांच करवाई गई हालांकि, जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से शिकायत की थी कि संबंधित शिक्षक कई बार शराब के नशे में विद्यालय पहुंचता है। शिकायत मिलने पर मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षक से इस संबंध में बातचीत की गई। इस दौरान शिक्षक और मीडिया कर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। इस दौरान टीचर अपना मुंह हाथ से कवर करता हुआ भी दिखा।

मीडिया कर्मियों द्वारा जब शिक्षक से पूछा गया कि उनके मुंह से शराब की गंध आ रही है, तो शिक्षक ने जवाब दिया कि यह “रात की है” और उन्होंने स्कूल में शराब पीकर आने से इनकार किया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग होने पर शिक्षक विद्यालय में छुट्टी का आवेदन छोड़कर वहां से चले गए।

मामले की जानकारी मिलने पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने जांच के आदेश दिए और समीपवर्ती विद्यालय के प्रधानाचार्य को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच के दौरान विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए। जांच अधिकारी के अनुसार विद्यार्थियों और स्टाफ ने इस बात से इनकार किया कि संबंधित शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आते हैं।

हालांकि, शिक्षक के विद्यालय से अचानक चले जाने को लेकर भी सवाल उठे। इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अवकाश आवेदन दिया था और उसके बाद विद्यालय से चले गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक के चले जाने के कारण उस समय उनका मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका।

शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई

जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जांच में नशे में स्कूल आने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत या घटना सामने आती है तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...