घर में पेंट करते समय HT लाइन की चपेट में आया 22 वर्षीय युवक, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश से रोजी-रोटी कमाने हिमाचल आए एक 22 वर्षीय प्रवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेश आया, जहां एक घर में रंग-रोगन (पेंट) का काम करते समय युवक बिजली की हाईटैंशन लाइन की चपेट में आ गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रहने वाले 22 वर्षीय आकाश ने 7 जून को भवारना इलाके में किसी के घर में पेंट करने का काम पकड़ा था। जब वह काम में जुटा हुआ था ताे अचानक उसका हाथ घर के बिल्कुल पास से गुजर रही हाईटैंशन बिजली की तारों से जा टकराया।

तारों में दौड़ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद, वहां मौजूद लोग उसे आनन-फानन में पास के स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन करंट लगने के कारण आकाश की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम ताेड़ दिया।

वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...