भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर घर के आंगन में गिरी THAR गाड़ी, 28 वर्षीय युवक की गई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुमारसैन इलाके में बीती एक महिंद्रा थार गाड़ी (HP 95A-8515) अनियंत्रित होकर सीधे एक घर के आंगन में जा गिरी। इस भयानक हादसे में गाड़ी चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान कुमारसैन के शावट गांव निवासी कविश चौहान (28) पुत्र जगदीश चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के समय कविश गाड़ी में अकेला ही सवार था।

पुलिस के अनुसार यह हादसा वीरगढ़ गांव में रात करीब पौने 10 बजे पेश आया। वीरगढ़ गांव निवासी 48 वर्षीय शीतल सिंघा ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो उस समय वह अपने घर में मौजूद थीं। अचानक उन्हें घर के ऊपर से किसी भारी वस्तु के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर जब वह घबराई हुईं बाहर निकलीं, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनके घर के आंगन में एक थार गाड़ी गिरी हुई थी। वाहन पूरी तरह से पलट चुका था और उसकी छत जमीन की तरफ थी।

शीतल सिंघा के अनुसार जब वह हिम्मत करके पलटे हुए वाहन के पास पहुंचीं, तो देखा कि एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे बुरी तरह दबा हुआ था। उन्होंने बिना देर किए तुरंत शोर मचाया, जिसे सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक ने दम तोड़ दिया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

थाना कुमारसैन पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...