चिट्टा सेवन करते पकड़े तीन युवक, नशे के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ग्रामीणों ने की धुनाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी और बिलासपुर जिलों की सीमा पर स्थित त्रिफालघाट क्षेत्र के समीप चिट्टा सेवन के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों युवकों की डंडों से पिटाई भी कर दी। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को क्षेत्र में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसने 500-500 रुपये के हिसाब से 16 पुड़ियां बेची हैं। वीडियो में युवक कुछ ऐसे लोगों के नाम भी लेता हुआ दिखाई दे रहा है, जिन्हें उसने कथित रूप से नशे की पुड़ियां बेचने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इनमें मंडी जिले के कुछ युवाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर नशा तस्करी से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम के बोल

उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना संभवतः बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र से संबंधित हो सकती है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...