धर्मशाला में DC ऑफिस की दीवार से टकराई निजी बस, बच्चों सहित 12 यात्री जख्मी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय धर्मशाला के सिविल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक सडक़ हादसा पेश आया। धर्मशाला से पालमपुर की ओर जा रही एक निजी बस ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान अनियंत्रित होकर डीसी ऑफिस की दीवार से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं। ‘

इसमें बस के ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान छोटा टैंपो भी चपेट में आया है, जिसमें चालक व सवार व्यक्ति को भी चोटे आई हैं। सभी घायलों का जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार चल रहा है। जिसमें अधिक गम्भीर घायल अवस्था नहीं बताई जा रही है, हालांकि सिटी स्कैन, एक्सरे व अन्य उपचार चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ है, जब स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे पैदल अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निजी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और डीसी ऑफिस की दीवार से जा भिड़ी। दुर्घटना में एक दर्जन के करीब लोगों को चोटें आईं।

बस चालक सुरिंदर पाल ने बताया कि सिविल बाजार क्षेत्र में यातायात जाम था। जैसे ही उन्होंने वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, बस के ब्रेक ने काम नहीं किया। चालक के अनुसार, किसी बड़े हादसे को टालने के लिए उन्होंने बस को जानबूझकर दीवार की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, करीब 12 घायलों का उपचार जारी है। अधिकांश को हल्की और मध्यम चोटें आई हैं, जबकि कुछ बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर चालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...