शाहपुर, 12 जून 2026 – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रैत-कोहला-बल्ला सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल टायरिंग कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
शिमला से लौटते ही विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और संबंधित ठेकेदार के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने निर्देश दिए कि रैत-कोहला-बल्ला सड़क पर टायरिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
केवल सिंह पठानियां ने कहा जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क की खराब स्थिति से लोगों को हो रही परेशानी का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

