नव निर्वाचित पार्षद 24×7 जनता की सेवा के लिए रहें तत्पर : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

सादगीपूर्ण समारोह में नव निर्वाचित पार्षदों ने विकास और जनसेवा के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता।

शाहपुर, 12 जून – नितिश पठानियां

शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज सादगी एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें वार्ड नंबर-1 से अभिषेक माथुर, वार्ड नंबर-2 से अनुपम, वार्ड नंबर-3 से बविता, वार्ड नंबर-4 से प्रीति परिहार, वार्ड नंबर-5 से राजीव सिंह, वार्ड नंबर-6 से नितिन कौशल तथा वार्ड नंबर-7 से विजय सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने सभी नव निर्वाचित पार्षदों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे 24×7 जनता की सेवा के लिए समर्पित रहें और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।

  • उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर में लगभग 10.43 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं।
  • शाहपुर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  • उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में शीघ्र ही डायलिसिस की 10 मशीनें स्थापित की जाएंगी तथा ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि आईटीआई शाहपुर के समीप 40 नई दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें फोरलेन परियोजना से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
  • उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत शाहपुर के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

समारोह में नव निर्वाचित पार्षदों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शाहपुर नगर पंचायत के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान नव निर्वाचित पार्षदों ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां तथा उनकी धर्मपत्नी को टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत शाहपुर की ओर से एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर को भी टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानियां, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील, जिला परिषद सदस्य सुरिन्द्र ठाकुर एवं संदीप, नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, पुष्पा जरयाल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, अनीता धीमान, नगर पंचायत शाहपुर का स्टाफ, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, बलवीर चौधरी, योगिंदर महाजन, जितेंद्र सोंधी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय पार्षदों के परिवारजन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...