हिमखबर डेस्क
आज राजकीय उच्च विद्यालय, लुहारड़ा जिला बिलासपुर, में भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा विद्यालय के IT Innovation Club को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर प्रदान किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी कौशल से लैस करना तथा उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना है।
भारती एयरटेल फाउंडेशन के इस विशेष प्रयास के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए डिजिटल लर्निंग, कोडिंग, बेसिक प्रोग्रामिंग और नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थी अब प्रोजेक्ट-आधारित सीखने, डिजिटल रिसर्च और इनोवेशन एक्टिविटीज में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे, जिससे उनकी तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता का विकास होगा।
विद्यालय प्रशासन ने भारती एयरटेल फाउंडेशन का इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

