आधा किलो चरस के साथ चनेड़ में पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने पकड़ा व्यक्ति

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने चंबा-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के समीप एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 642 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सदर थाना चम्बा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम इंस्पेक्टर गगनदीप की अगुवाई में मुख्य आरक्षी अवनीश के साथ चनेड़ के समीप गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक राहगीर की तलाशी ली।

तलाशी लेने पर उससे 642 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम देवी सिंह निवासी गांव लथरूंड डाकघर गनेड़ तहसील चुराह जिला चंबा बताया।

एसपी के बोल

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सदर थाना चम्बा में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...