हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की गोपनीयता के साथ खिलवाड़ की जा रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर सीधे तौर पर यह हमला किया जा रहा है।

आज संजौली महाविद्यालय की यह तस्वीरें यह हालात बया कर रहे है कि संजौली महाविद्यालय के साथ साथ सभी महाविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है वर्तमान में हम सभी जानते हैं कि महाविद्यालय के अंदर छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चली हुई है।

छात्रों की उत्तर पुस्तिका को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्रों की बसों में जिन बसों में छात्र सफर करते हैं उन बसों में छात्रों की उत्तर पुस्तिका को ले जाने का काम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है जबकि यह काम इतनी गोपनीयता के साथ किया जाता था। लेकिन आज सरेआम संजौली बायपास रोड में लावारिस वस्तु की तरह इन उत्तर पुस्तिकाओं को रखा गया था जो साफ तौर पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं को लाने के लिए एक ही सिक्रेसी बस विश्वविद्यालय के पास है उत्तर पुस्तिका को लाने का काम तथा उत्तर पुस्तिका के केंद्र तक जहां उत्तर पुस्तिकाओं को चेक किया जाता हैं। वहां उत्तर पुस्तिकाओं को लाने ले जाने का काम जो है सिक्रेसी बस के द्वारा किया जाता है।

लेकिन आज विश्वविद्यालय की छात्रों की बसों में इन उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाने का काम किया जा रहा है लेकिन विश्वविद्यालय सिक्रेसी बस को खरीदने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा जो सीधे तौर पर विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर हमला हो रहा है।

आज केवल उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाने व लाने का सवाल ही नहीं है आज जो उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने के केंद्र को भी महाविद्यालय के द्वारा ही चुना जा रहा है और अपनी सुविधाओं के अनुसार उतर पुस्तिकाओं को चेक करवाया जा रहा है जबकि उतर पुस्तिकाओं को राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय में चेक करवाया जाता हैं। जो आज विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर सवाल करते हैं।

एसएफआई मांग करती है कि जो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय की गोपनीयता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उसे जल्द से जल्द बंद किया जाए और विश्वविद्यालय की गोपनीयता को बनाकर रखा जाए ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...