अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार आई चपेट में, बाल-बाल बचे यात्री

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास एक बार फिर भूस्खलन का कहर देखने को मिला है। शनिवार सुबह करीब  8:30 बजे अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई।

हादसे के दौरान कार में सवार चालक और अन्य यात्री स्थिति को भांपते ही तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान सुरक्षित बच गई। हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

भूस्खलन के कारण मार्ग पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन से यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...