दराट के वार से टूटी थी सिया की गर्दन, 11 जगहों पर दिखे हमले के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और क्या सामने आया?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरकाघाट उपमंडल के सिया हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत का कारण स्पष्ट किया है। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मंडी स्थित नेरचौक के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार 19 वर्षीय सिया की मौत गर्दन की हड्डी कटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपित विकास पटियाल ने छात्रा पर दराट से इतने जोरदार वार किए कि गर्दन की हड्डी तक कट गई। हमला इतना घातक था कि शरीर से खून का फव्वारा फूट पड़ा और पीड़िता को संभलने या मदद मांगने का भी अवसर नहीं मिला।

पुलिस जांच में मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से सामने आए तथ्यों से सिया की बेदाग छवि का पता चला है। जांच में साफ हुआ है कि सिया का आरोपित से कोई संबंध नहीं था। वह केवल अपनी माता और सहेलियों कशिश व टीना से ही मोबाइल फोन पर बात करती थी।

संजीव गौतम, डीएसपी सरकाघाट के बोल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य इस मामले में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पुलिस ने साक्ष्यों को मजबूती से संकलित किया है, ताकि आरोपित को कड़ी सजा मिल सके। मामले का चालान जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

पोस्टमार्टम में सिया के शरीर के 11 भागों में चोट के निशान मिले हैं। आरोपित ने उसकी गर्दन पर वार किया था इससे वह मुंह के बल नीचे गिर गई थी। जब वह चिल्लाई तो साथ लगते एक घर में रहने वाली वृद्ध महिला रसोईघर से बाहर आई थी। घटना के समय महिला खाना खा रही थी,पहले उसे अहसास हुआ कि पोते ने मोबाइल फोन पर कुछ चला रखा है।

लेकिन शोर सुनकर वह छत पर आ गई थी। प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है कि आरोपित सिया के नीचे गिरने के बाद भी उसकी गर्दन पर दराट से वार करता रहा। बचाव के दौरान सिया के बाजू व शरीर के अन्य भागों में भी चोट पहुंची थी।

आरोपित ने सिया की गर्दन पर सात वार किए थे। शोर सुनकर सिया की सहेली कशिश भी घटनास्थल पर पहुंची थी तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ था। इस घटना से कशिश बुरी तरह सहमी हुई है। वह चार दिन से कालेज नहीं जा रही है।

यह है मामला

सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव में 13 अप्रैल को छात्रा सिया कॉलेज जा रही थी। घर और बस स्टॉप के बीच रास्ते में युवक विकास पटियाल ने उस पर दराट (तेजधार हथियार) से हमला कर दिया था। हमले के समय आरोपित ने चेहरा छुपा रखा था। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटे बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित नशे का आदी है। विकास 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...