हिमखबर डेस्क
पाकिस्तान में फिल्म धुरंधर: दि रिवेंज जैसा नजारा देखने को मिला है। जिस तरह फिल्म में भारतीय जासूस रणवीर सिंह (हमजा) ने चुन-चुनकर आतंकियों का सफाया किया।
उसी तरह पाकिस्तान में भी लश्कर-ए-तोएबा के संस्थापक सदस्य और प्रमुख आतंकवादी अमीर हमजा पर किसी ने जानलेवा हमला किया है।
अज्ञात हमलावरों ने हमजा पर कई गोलियां बरसाईं और फिर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि हमले में आतंकी हमजा की हालत नाजुक बनी हुई है।

अमीर हमजा पाकिस्तान के कुख्यात आतंकवारी हाफिज सईद का राइट हैंड माना जाता है, जिसने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। हमले में घायल हमजा इस वक्त आईसीयू में भर्ती है।
पाकिस्तान में भारत के दुश्मन पर हुए इस हमले से पड़ोसी मुल्क की नींद उड़ गई और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। पाकिस्तान में अब आम चर्चा हो रही है कि कहीं भारत के किसी एजेंट ने तो इस घटना को अंजाम दिया है।
हमले को धुरंधर फिल्म से जोड़ा जा रहा है, क्योंकि फिल्म में भारतीय एजेंट रणवीर सिंह ने एजेंट बनकर पाकिस्तान के कई आतंकवादियों को ठिकाने लगाया था।

