जेल में हथियार सप्लाई करते दबोचा आरोपी, पिस्टल सहित प्रतिबंधित सामान बरामद

--Advertisement--

बद्दी के किशनपुरा कारागार में पुलिस ने एक धरा, दूसरा मौके से फरार।

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत किशनपुरा सब जेल में सुरक्षा व्यवस्था को भेदने की एक गंभीर और सुनियोजित कोशिश को पुलिस और जेल प्रशासन ने सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते समय रहते नाकाम कर दिया।

इस कार्रवाई में एक अवैध पिस्टल सहित प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि किशनपुरा सब जेल में कई गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े विचाराधीन कैदी (अंडरट्रायल) बंद हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन पहले से ही विशेष सतर्कता बरत रहा था।

हाल के दिनों में जेल के भीतर नशा व अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की संभावनाओं को देखते हुए बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

इसी सतर्कता के बीच मंगलवार देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा जेल की बाहरी सुरक्षा दीवार के पास प्रतिबंधित सामग्री फेंकने की कोशिश की गई।

जैसे ही उन्होंने सामान फेंकने का प्रयास किया, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जेल वार्डर द्वारा पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया कि जेल की बाहरी सुरक्षा दीवार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए नजर आए।

शक के आधार पर जब जेल स्टाफ ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को काबू कर लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, जर्दा तथा बीड़ी के पैकेट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सामग्री जेल परिसर के भीतर बंद कैदियों तक पहुंचाने की योजना के तहत फेंकी जा रही थी।

आरोपियों की पहचान नंद लाल उर्फ नंदू पुत्र मान सिंह निवासी गांव सेरी तहसील नालागढ़ तथा निर्मल निवासी गांव प्लासी के रूप में हुई है।

जांच कर रही पुलिस

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सतर्कता की वजह से समय रहते आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित सामग्री भीतर फेंकने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...