छात्राओं से छेड़छाड़ पर कालेज के 3 प्रोफेसर नौकरी से बर्खास्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश सरकार ने छात्राओं से छेड़छाड़ व उत्पीडऩ के तीन अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इन तीनों मामलो में कड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीनों शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत सिद्धार्थ गवर्नमेंट कॉलेज नादौन में असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) डॉ. अनिल कुमार को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

यह बर्खास्तगी आम तौर पर उन्हें लागू नियमों के अनुसार सरकार के तहत भविष्य में नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर देगी।

इसी तरह जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फाइन आट्र्स शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर पवन को भी यौन उत्पीडऩ मामले में तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है,

वहीं डॉ. वीरेंद्र शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर (मैथ्स), राजकीय महाविद्यालय तीसा के असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) डॉ. वीरेंद्र शर्मा को भी तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है।

सरकार की इस कार्रवाई को शिक्षा संस्थानों में छात्र सुरक्षा और विश्वास बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग ने दोहराया है कि भविष्य में भी किसी शिक्षक या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...