LSD तस्करी मामला: गिरफ्तार पुलिसकर्मी कुल्लू पुलिस के नहीं, STF में तैनात — SP कुल्लू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने आज यहां एक जानकारी देते हुए बताया कि जैसा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जा रहा है कि शिमला पुलिस द्वारा एलएसडी (LSD) तस्करी के मामले में जिला कुल्लू के चार पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने अवगत करवाया कि उक्त प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) हिमाचल प्रदेश ईकाई बजौरा, ज़िला कुल्लू में कार्यरत थे। हलांकि, पूर्व में ये पुलिस कर्मचारी ज़िला कुल्लू में कार्यरत थे परन्तु इन कर्मचारियों में से मु0आ0 (मुख्य आरक्षी) समीर कुमार वर्ष 2024 को, मु0आ0 राजेश कुमार मई 2025 को ज़िला कुल्लू से राज्य गुप्तचर विभाग, तथा मानक मुख्य आरक्षी नितीश कुमार व आरक्षी अशोक कुमार वर्ष 2021 को थर्ड आई आरबीएन, पंडोह को स्थानांतरित हो गए थे।
उन्होंने बताया कि क्योंकि वर्तमान में उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारी स्पेशल टास्क फोर्स (STF), मध्य क्षेत्र मण्डी स्थित बजौरा में तैनात थे, इसलिए उपरोक्त गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी जिला पुलिस कुल्लू के अधीन नहीं थे। अतः सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही सूचना कि गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी जिला कुल्लू में तैनात थे, पूर्णतया भ्रामक एवं तथ्य रहित हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...