इंडियन ऑयल द्वारा ककीरा जरई में एलपीजी वितरक के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा जिला चंबा के उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत गांव ककीरा जरई में एलपीजी वितरक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रीय वितरक श्रेणी की यह डिस्ट्रीब्यूटरशिप ओपन (महिला) के लिए आरक्षित है।

आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2024 को सांय 5:00 बजे तक है तथा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एलपीजी दुर्गम क्षेत्रीय वितरक के रूप में चयन के लिए, आवेदन करने के इच्छुक तथा आवेदक की पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले सभी व्यक्ति वैवसाईट www.lpgvitarakchayan.in पर लाग आन खुद का पंजीकरण करवाना होगा।

एक बार पंजीकरण हो जाने पर व्यक्ति अपना अकाउंट लॉगिन कर सकेंगे तथा आवश्यक विवरण को हर तरह से पूरा करके अपने आवेदन निर्धारित तिथि 9 सितंबर 2024 को सांय 5:00 बजे तक या उससे पहले जमा करवा सकते हैं।

आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवार को पासपोर्ट आकार के अपने फोटो तथा अपने हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतिलिपि एक अलग फाइल में अपलोड करनी होगी तथा उन्हें वैवसाईट www.lpgvitarakchayan.in पर उपलब्ध इंटरनेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड की सुविधा के जरिए लागू अनुसार अप्रतिदेय आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।

यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन शिमला के विपणन विभाग द्वारा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...