नौहराधार सहकारी बैंक घोटाला: 7 कर्मचारी सस्पेंड, 10 को कारण बताओ नोटिस

--Advertisement--

चार करोड़ के स्कैम की सीबीआई करेगी जांच

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिला के नौहराधार स्थित राज्य सहकारी बैंक की शाखा में हुई चार करोड़ की धोखाधड़ी मामले की जांच को सीबीआई से करवाने का फैसला लिया है।

बैंक प्रबंधन ने मामले की विस्तृत जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी को पूरी जानकारी दे दी है। इसके साथ साथ प्रबंधन ने नौहराधार शाखा में कार्यरत सात कर्मचारी निलंबित कर दिए हैं।

दस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। शाखा का अन्य स्टाफ भी बदल दिया गया है। सभी कर्मचरियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

प्रारंभिक विभागीय जांच में बैंक प्रबंधन को पता चला कि नौहराधार शाखा के सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर गबन किया है।

बैंक प्रबंधन ने चार करोड़ से अधिक राशि के घोटाले के आसार जताए हैं। बैंक में असल तौर पर कितने करोड़ रुपए का गबन हुआ है, इसकी विभागीय जांच जारी है।

राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं बैंक के लिए बेहद ही चिंतनीय और अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अभी तक 4.02 करोड़ रुपए के लगभग गबन राशि का पता चला है। विस्तृत विभागीय जांच जारी है, जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने कितनी राशि की हेराफेरी की है।

उधर, बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने कहा कि बैंक कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं, उनके द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी को अंजाम देना बैंक व ग्राहक समुदाय के साथ जघन्य विश्वासघात है। भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी या जालसाजी की पुनरावृति न हो, उसके लिए बैंक सख्त से सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...