भटेच्छ शमशान घाट का रास्ता टूटा

--Advertisement--

भटेच्छ शमशान घाट का रास्ता टूटा

शाहपुर 18 अगस्त – नितिश पठानियां 

उप मंडल शाहपुर के तहत ग्राम पंचायत थारू के गांव भटेच्छ वार्ड नं 4 से शमशान घाट की ओर जाने वाला रास्ता भारी बारिश की वजह से बुरी तरह टूट गया है। जिस वजह से क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भटेच्छ निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि पहले इस रास्ते का कुछ हिस्सा क्षति ग्रस्त था लेकिन इन दिनों हुई भारी बारिश से इस रास्ते को बहुत नुकसान हुआ है और ये चलने लायक भी नहीं रहा है।

पंचायत थारू के प्रधान सपना देवी, वार्ड मेंबर कमल किशोर तथा भटेच्छ निवासी बलवंत सिंह, उधम सिंह, सुभाष चंद, बिहारी लाल, अनुज कुमार, रोबिन सिंह, बंटी कुमार, शेर सिंह, सुनील दत्त, विपन कुमार सहित अनेक गांव वालों ने प्रशासन से शीघ्र इस रास्ते की मुरम्मत करवाने की मांग की है ताकि क्षेत्र वासियों को समस्या से छुटकारा मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...