लगघाटी के भुट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

--Advertisement--

लगघाटी के भुट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

कुल्लू – अजय सूर्या

रविवार को कुल्लू जिले की लगघाटी के भुट्टी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सरवरी नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि नदी में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार में उस समय 3 लोग सवार थे।

हादसे में भूपेंद्र सिंह (32) निवासी गांव भूमतीर लगघाटी कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण ठाकुर और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और मृतक भूपेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...