अभी पत्नी के हाथों से उतरा नहीं था मेहंदी का रंग और फौजी पति ने दुनिया को कहा अलविदा

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पंचरुखी समीपवर्ती गांव त्रेहल के रहने वाले भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई। पंचायत प्रधान प्यार चंद चौधरी ने बताया कि 3 डोगरा में नायक के पद पर तैनात राजीव कुमार सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे और कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

राजीव कुमार का कोलकाता में 2 महीने तक उपचार चला और उसके बाद 15 दिनों तक सिक्किम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव कुमार अपने पीछे माता-पिता, एक बड़ा भाई जो दिव्यांग है, एक बहन और पत्नी को छोड़ गए हैं।

सबसे दुखद बात यह है कि राजीव कुमार की पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी और उनकी पत्नी अभी 5 महीने की गर्भवती हैं।

राजीव कुमार का पार्थिव शरीर कल सुबह सोमवार को उनके गांव त्रेहल पहुंचेगा। राजीव कुमार की मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...