3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया, महिला ने ऐसे गले लगाई मौत

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत भरवाना के वार्ड नंबर-4 लमहेड में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिव्या पत्नी नीरज कुमार के रूप में की गई है।

पंचायत उपप्रधान आदर्श सूद के बोल

पंचायत उपप्रधान आदर्श सूद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने रविवार सुबह करीब 3 बजे घर की निचली मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत महिला के मायके वालों को फोन पर इस बारे सूचना दी, जिस पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

थाना प्रभारी पंचरुखी नंद लाल शर्मा के बोल

थाना प्रभारी पंचरुखी नंद लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसके बारे में छानबीन कर ली है। महिला अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...