अचानक आग का गोला बनी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा के बनखंडी में एक कार अनियतंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे का कारण कार में आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए, जिनको मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा कि कार में सवार 4 लोग मोहाली से चामुंडा मंदिर जा रहे थे कि अचानक जब कार बनखंडी के नजदीक बन टिल्ली में पहुंची तो कार से धुआं निकलने लगा तथा कार अपने आप लॉक हो गई।

इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए। घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रही गाड़ियों वाले तथा स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे हो गए तथा कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला।

चारों कार सवार लोगों को एम्बुलेंस की मदद से देहरा अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

वहीं देहरा से फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...