अकेली महिला के घर में जबरन घुसे उपप्रधान समेत तीन लोग, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

हिमाचल में अकेली महिला के घर में उपप्रधान समेत तीन लोगों के कथित तौर पर जबरन घुसने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

ऊना जिले के  विकास खंड अम्ब के तहत आने वाली एक ग्राम पंचायत में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पंचायत के उपप्रधान सहित तीन लोगों पर घर में जबरन घुसकर अभद्रता करने, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में दुबई में रहता है और वह अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली रहती है।

आरोप है कि 23 अगस्त की रात करीब 8 बजे पंचायत उपप्रधान अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा। तीनों ने महिला के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता के अनुसार  जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें उसके कपड़े फट गए और खरोंचें आईं।

अपनी जान बचाने के लिए महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे के बाहर से भी उसे लगातार गालियां और धमकियां दीं। घटना के दौरान डरी-सहमी महिला ने फोन कर अपने मायके वालों को सूचना दी।

जब उसके परिजन वहां आ रहे थे, तो रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस उप अधीक्षक अम्ब के कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के बोल 

इस मामले पर डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उपप्रधान सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा-तीसा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार; युवक घायल

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर ईंड नाला के पास कार...