नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम वाले फोन से खुला राज; जांच में सामने आएंगे कई अहम सुराग

--Advertisement--

नेगी राम हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बिना सिम वाले फोन से मिले सुराग के बाद जांच आगे बढ़ी है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य राज खोलने में जुटी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के उपमंडल चुराह के जुकयानी क्षेत्र के बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ा निर्णायक कदम उठाया है। एक तरफ जहां पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए गिरफ्तारियों का सिलसिला तेज कर दिया है, वहीं दूसरी ओर एक महिला की गिरफ्तारी ने इस मामले में सनसनीखेज मोड़ ला दिया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान तिमरो पत्नी हरमिंदर सिंह निवासी गांव शाली डाकघर सेइकोठी तहसील चुराह के रूप में हुई है। मंगलवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसके रिमांड की मांग कर सकती है ताकि और गहरे राज बाहर आ सकें।

इस पूरे ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में घटनास्थल पर मिला बिना सिम वाला साधारण मोबाइल फोन सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। पुलिस की तकनीकी और साइबर सैल की जांच में यह साफ हुआ कि घटनास्थल पर जो फोन मिला था और जिसका सिम कार्ड गायब था, उसका सीधा कनैक्शन इस महिला से जुड़ा हुआ है।

अब पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर वह चोरीशुदा मोबाइल फोन वारदात की जगह तक इस महिला के माध्यम से पहुंचा या इसके पीछे किसी अन्य शातिर का हाथ था। पुलिस का मानना है कि हत्या के इस सच से पर्दा हटाने में यही फोन सबसे बड़ा मददगार साबित होगा।

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक के एक दोस्त गोविंद पुत्र उमेदा निवासी चुहाइ को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। हालांकि पुलिस रिमांड के दौरान लगातार कड़ी पूछताछ के वावजूद दोस्त ने अभी तक अपना मुंह नहीं खोला है और गोलमोल जयाय दें रहा है।

वहीं पुलिस आरोपी दोस्त की चुप्पी तोड़ने के लिए कई तरीकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में गिरफ्तार महिला का मुख्य हत्यारों और इस साजिश से असल में क्या संबंध है। महिला और मुख्य आरोपी के वीच की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस बहुत जल्द इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड और अन्य किरदारों को वेनकाव करने की तैयारी में है।

हत्याकांड के स्थान पर मिले विना सिम वाले फोन से संबंधित

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है कि मोबाइल वारदात के स्थान पर कैसे आया। पुलिस जल्द ही हत्या की गुत्थी से पर्दाफाश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बड़ी खबर! NPS कर्मचारियों को पूरा DA, OPS की 6 किस्तें अभी भी बकाया; जानिए कब आएगा पैसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों का 15 फीसदी डीए...