युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 अगस्त, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, जिला रोजगार अधिकारी सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आयु 25 से 58 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा उक्त पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, ज़िला रोज़गार कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...