छुट्टी पर घर आए जवान के साथ हादसा, बस की टक्कर से मौत

--Advertisement--

छुट्टी पर घर आए जवान के साथ हादसा, बस की टक्कर से मौत।

हिमखबर डेस्क 

कक्कड़, बजरोल-जंगलबैरी सड़क पर बजरोल-भटलंबर के पास मोड़ पर बाइक की एचआरटीसी बस के साथ टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गत दिवस देर सायं पेश आया।

सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश कुमार (40) पुत्र प्रकाश चंद निवासी बजरोल के रूप में गई है जोकि फौज में नौकरी करता था।

उन्होंने बताया कि आजकल सुरेश छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार देर शाम सुरेश अपनी बाइक पर जंगलबैरी की तरफ से बजरोल की तरफ घर जा रहा था कि उसकी बाइक एचआरटीसी बस के साथ टकरा गई।

हादसे में घायल हुए सुरेश कुमार को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी एएसआई पवन कुमार के बोल 

थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई पवन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...