हिमाचल में 8 वर्षीय बच्चे से कुकर्म का आरोप, कमरे में ले जाकर किया यौन शोषण

--Advertisement--

हिमाचल के मनाली में 8 वर्षीय बच्चे से कथित कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स बच्चे को कमरे में ले गया और उसके साथ यौन अपराध किया। मामले में पुलिस जांच जारी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली में एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है तथा जांच शुरू कर दी गई है। वारदात का शिकार बालक का मैडीकल कराया गया है।

शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त को आरोपी व्यक्ति – बालक को रामबाग स्थित नगर परिषद के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन अपराध किया गया। एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...