ऊना शहर से सटे लाल सिंगी में 50 झुग्गियां राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर के साथ सटे लाल सिंगी क्षेत्र के वार्ड 10 में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे झुग्गियों में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलने पर करीब 12:00 बजे दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। इस दौरान रास्ता नहीं मिल पाने के कारण गाड़ियों को आगे बढ़ने में देरी हुई। इसके बाद गाड़ियां किसी तरह खड्ड को पार कर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं।

इसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दोपहर 12:30 बजे तक झुग्गियों में लगी आग को बुझाने का क्रम जारी रहा। इस हादसे से जुड़े कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी ने गेहूं के खेत में पराली को जलाने के लिए आग लगाई होगी जोकि बाद में झुग्गियों तक जा पहुंची। इस हादसे में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...