82 बोरियों में मिला था ‘खजाना’, 7 दिन से लगातार गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, राजस्थान से मंगवानी पड़ीं मशीनें

--Advertisement--

 ऊना, 7 मई – अमित शर्मा

संतोषगढ़ में फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर की 82 बोरियां बरामद की। जिनमे से 12 लाख 51 हजार 100 रुपये के चिल्लर बरामद किए गए है। पूरे एक सप्ताह तक चली गणना के बाद लाखों रुपये की राशि को सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है।

बता दें कि 28 अप्रैल को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़ में फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने पंजाब नंबर की पिकअप से सिक्कों से भरी 82 बोरियां जब्त की। डीसी कार्यालय ऊना के प्रांगण में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की देखरेख में बोरियों की जांच की गई।

जांच में प्रशासन को 82 बोरियों में सिक्के व 1 बोरी में मुद्रा नोट बरामद हुए। मामले को लेकर जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जब्ती मामले में बरामद धनराशि की गिनती की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

30 अप्रैल से जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) की अध्यक्षता में सिक्कों की गणना शुरू की गई। पहले चार दिन 15 कर्मचारियों ने सिक्कों की गणना शुरू की, लेकिन दिनभर में मात्र 4 से 5 बौरों की ही गिनती हो रही है।

ऐसे में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने जयपुर से सिक्कों की गणना के लिए मशीन मंगवाई, जिसके बाद दो दिन के भीतर ही सभी 82 बोरियों की गणना हो गई।

एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान के बोल

एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि सिक्कों की गणना संपन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल 82 बौरे में 12 लाख 51 हजार 100 रुपये की राशि निकली है, जिसे सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...