शहीद वीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत

--Advertisement--

बलदोआ – निशा ठाकुर

शहीद वीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ में दसवीं व जमा दो कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत् प्रतिशत आने पर इलाके में खुशी का माहौल है।

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने बताया कि दसवीं कक्षा की अदिति ने कुल अंक 700 में से 588 अंक प्राप्त कर विधालय में प्रथम स्थान जबकि अवंश ने 566 अंक लेकर द्वितीय और पियुश ने 558 के साथ त्रितीय स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों घोषित जमा दो कक्षा का परिणाम भी शत् प्रतिशत रहा। जिसमें वंश चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 500 अंक में से 392 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिकेत 388 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा अद्वितीय गुलेरिया 345 अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर काबिज हुए।

दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...